कार्यस्थल यौन उत्पीड़न सहायता मार्गदर्शिकाएँ
Workplace sexual harassment resources and guides in Hindi
सारांश
ये गाइडस आपको इस बारे में बता सकती हैं:
- यौन उत्पीड़न की पहचान कैसे करें,
- अपने या किसी और के लिए सही सहायता कैसे प्राप्त करें
- * यदि आपके या आपके किसी जानकार के साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न हुआ है, तो आप कौन से विभिन्न तरीकों से इसका जवाब दे सकते/ती हैं।
आपको कार्यस्थल पर सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है। यदि कार्यस्थल पर आपके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है, तो ये गाइडस (मार्गदर्शिकाएँ) और फैक्टशीट (तथ्यपत्र) आपकी सहायता कर सकती हैं।
हिन्दी में गाइड्स मार्गदर्शिकाएँ
कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से निपटने से सम्बम्धित गाइड (मार्गदर्शिका)
इस गाइड (मार्गदर्शिका) में शामिल है कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न क्या है, यदि आपके साथ यौन उत्पीड़न हुआ है तो आपके अधिकार क्या हैं, सहायता और समर्थन कहाँ से प्राप्त करना है, आपके विकल्प क्या हैं और इन विकल्पों से आप क्या उम्मीद कर सकते/ती हैं।
यदि आपका यौन उत्पीड़न हुआ है तो आपके अधिकार
यदि आपको लगता है कि कार्यस्थल पर आपका यौन उत्पीड़न हुआ है तो यह संसाधन आपको अपने अधिकारों को, कार्यस्थल से जुड़ी अपनी जिम्मेदारियों को तथा इस बात को समझने में सहायता करेगा कि सहायता कैसे प्राप्त करनी है।
यदि कार्यस्थल पर आपका यौन उत्पीड़न हुआ है तो सहायता कहाँ से प्राप्त करें
यदि कार्यस्थल पर आपका यौन उत्पीड़न हुआ है तो यह संसाधन आपको बताएगा कि सहायता तथा समर्थन प्राप्त करने के आपके विकल्प क्या हैं।
यौन उत्पीड़न कैसा दिखाई देता है?
यह संसाधन यह पहचान करने में आपकी मदद करेगा कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न कैसा दिखाई दे सकता है, ताकि यदि यह आपके साथ हो रहा हो तो आपको इसकी जानकारी हो।